फिरोजाबाद जनपद में जन शिकायतों के प्रभावी और पारदर्शी समाधान के लिए एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा इस विशेष अभियान की शुरुआत की गयी है। इस अभियान के तहत, पुलिस अधिकारी सीधे शिकायतकर्ताओं के घर जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके तहत फिरोजाबाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 14 शिकायतों का समाधान किया।