नालागढ़ में मानव सेवा कल्याण सोसायटी का गठन किया गया है। इस नई संस्था के अध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया। सोसायटी का मुख्य उद्देश्य अनाथ बच्चों और बेसहारा बुजुर्गों को आश्रय एवं सहारा प्रदान करना है। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह नालागढ़ में वरिष्ठ नागरिक एचआर धीमान की देखरेख में आयोजित बैठक में संगठन की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ।