शाहाबाद की अमर विहार कॉलोनी में आज सुबह एक मकान की छत गिर गई। हादसे में 2 सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।घटना शाहाबाद की अमर विहार कॉलोनी की है। 7 लोग सो रहे थे। एक व्यक्ति उठकर बाहर चला गया था, जिसके बाद 6 लोगों के ऊपर छत गिर गई।सभी प्रयागराज के रहने वाले है।