रामनगर पुलिस ने दहेज हत्या सहित कई धाराओं के वांछित अभियुक्त को कटहरी मजरे सेमराय से गिरफ्तार किया। वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र भवानी प्रसाद उर्फ भगत यादव को गिरफ्तार किया गया है। राजकुमार की पत्नी सावित्री का शव मंगलवार को फांसी के फंदे पर लटकता मिला था।मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया था।रामनगर पुलिस ने आज बृहस्पतिवार शाम 5:00 बजे जानकारी दी।