कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के झलपो में चोरों ने बीती रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक साथ चार घरों को निशाना बनाया। उन्होंने सोने-चांदी के जेवरात और हजारों रुपए की नकदी चुरा ली. पीड़ितों ने बताया कि वे रात में सो रहे थे। सुबह जागने पर देखा कि कमरे में बक्सा टूटा पड़ा था। सामान जमीन पर बिखरा हुआ था।