नालागढ़ के दभोटा में 13 और 14 अप्रैल को स्पोर्ट्स अकादमी के लिए ट्रायल होने जा रहे हैं। यह जानकारी पद्मश्री और डीएसपी अजय ठाकुर ने वीरवार दोपहर मीडिया से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पहले 13 अप्रैल को लड़कियों के लिए ट्रायल्स होंगे और 14 अप्रैल को लड़कों के ट्रायल्स होंगे।