सुकमा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी नियमितिकरण सहित 10सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,अनोखे और अलग अलग अंदाज में सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे,इस दौरान 17वें दिन NHM कर्मियों ने आदिवासी परिधान में लोक नृत्य कर अपना विरोध दर्ज किया,इस अवसर पर कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश साहू,उपाध्यक्ष रीना नायडू एवं प्रवक्ता शामिल हुए।