पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में रूक—रूक कर वर्षा हो रही है। इसी के चलते कैराना में स्थित यमुना नदी के जलस्तर में कभी वृद्धि हो जाती है तो कभी गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को कैराना में ब्रिज पर सूचकांक पर यमुना नदी का जलस्तर समुद्र तल से 229.62 मीटर था। सोमवार शाम करीब पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार, आज यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है।