धरहरा रेलवे स्टेशन पर अब तीन बड़ी ट्रेनों का ठहराव होगा। इसमें मालदा टाउन–नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14003/14004), भागलपुर जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15097/15098 और अंग एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12253/12254 शामिल हैं। गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात्रि लगभग 1 बजकर 10 मिनट धरहरा रेलवे स्टेशन पर भागलपुर जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस का ठहराव हुआ।