शनिवार सुबह 6:00 बजे से मधुबनी में झमाझम बारिश शुरू हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग ने मधुबनी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मधुबनी में तेज हवा भी बह रही है और बादल भी गरज रहे हैं। बारिश होने से स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने कहा कि मधुबनी में अति आवश्यक है। मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर तक मौसम बदलने की संभावना भी जताई।