कुरुक्षेत्र में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दिया है। जिले में अनाज मंडियो व आसपास खरीद केंद्रों पर पड़ी हजारों क्विंटल धान जलमग्न हो गई है।किसानों की 6 महीने की मेहनत पर पानी फिर गया है। वहीं किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग भी की है। किसानों ने कहा कि पहले खड़ी फसल में भी बारिश की वजह से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ था। और अब एक फिर नुकसान हुआ है।