बड़हिया वार्ड संख्या 9 में रविवार 8 बजे चाय बनाने के दौरान गैस रिसाव से लगी आग में 4 लोग झुलस गए। जिसमें 1 महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में पंकज सिंह की पत्नी पूनम,12 वर्षीय पुत्र शुभम,3 वर्षीय पुत्री तान्या तथा पड़ोसी मीना देवी शामिल है।जानकारी के अनुसार पूनम रसोई घर चाय बनाने पहुंची,जहां गैस चूल्हे के बर्नर में आग लगाते ही कमरे में आग लग गई।