बाढडा की जांगड़ा धर्मशाला में आज रविवार को सायं 4 बजे इनेलो पार्टी की कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया जिसमे चरखी दादरी जिले के इनेलो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आगामी 25 सितम्बर को रोहतक में देवीलाल जयंती पर कार्यक्रम होगा।