कामां व पहाड़ी में प्रधानी चुनाव के बाद कांग्रेस और भाजपा की बयान बाजी जारी है। पूर्व मंत्री जाहिदा खान की प्रेस कांफ्रेंस के बाद भाजपा विधायक नौक्षम चौधरी ने मंगलवार दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा दोनों प्रधानों को सरकार ने नहीं भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते हटाया गया है। भाजपा के एक मंत्री पर भी विरोधियों के साथ देने के आरोप लगाए हैं।