अशोकनगर में जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी के निर्देशन में रविवार को सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण जिले के सभी 778 बूथ पर सुना। जिले के पछार मंडल के बूथ क्रमांक 98 पर भाजपा जिला महामंत्री नंदलाल यादव के निवास पर कार्यकर्ता मौजूद थे।