रविवार की सुबह 10 बजे 28 वर्षीय महिला ममता अपने घर में खाना बनाने के लिए चूल्हा जला रही थी। तभी अचानक आकाशीय बिजली नल पर गिरी जिसकी चपेट में आकर महिला झुलस गई। जिसे इलाज के लिए कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल महिला का इलाज किया जा रहा है। महिला के घर का लेंटर भी चटक गया। जानकारी रविवार की शाम 7 बजे कासगंज जिला असताल से मिली।