छत्तीसगढ़ के कोरबा में SECL के बंद क्वार्टर से 2 कपल पकड़े गए। इस दौरान एक लड़की ने खुद को गर्लफ्रेंड तो दूसरी ने बहन बताया। दोनों लड़के SECL के कर्मचारी हैं। कपल ताला तोड़कर क्वार्टर में घुसे थे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला दीपका स्थित शक्ति नगर कॉलोनी का है। जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़के SECL में ही काम करते हैं।