मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। अब आगामी 10 दिनों तक शक्ति की भक्ति का पर्व बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है जो मां दुर्गा का प्रथम रूप हैं। इस दिन धर्मप्रेमी अपने घरों में कलश और ज्वारे की स्थापना करते है। इसके साथ ही माता मंदिरों और दुर्गा पंडाल सजे हैं।