जिला निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे सारठ प्रखंड में विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों के नजरी नक्शा की समीक्षा की। बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रांची की बैठक में सारठ विधानसभा के मतदान केंद्रों के नजरी नक्शा में त्रुटि मिलने पर सुधार का निर्देश दिया। बैठक में सारठ व पालोजोरी BDO व करमाटांड़ CO समेत 35 पर्यवेक्षक मौजूद थे