Manpur, Mohla Manpur Ambagarh Chowki | Jul 23, 2025
कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज विकासखंड मानपुर के विभिन्न शासकीय कार्यालय के साथ ही शैक्षणिक संस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय कार्यालयों, चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं साफ–सुथरा रखने के साथ विशेष–दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रजापति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर पहुंची।