सोमवार शाम 4 बजे उपजिलाधिकारी ने उसहैत क्षेत्र में गंगा में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों से जानकारी ली है। उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गंगा में आई बाढ़ से प्रभावित तीन गांव के लोगों को कटरा में रहने के लिए अस्थाई व्यवस्था की गई है। आज कटरा गांव पहुंचकर प्रभावित लोगों से मिलकर बात की और उनकी समस्या की जानकारी ली है।