नगर पंचायत बिस्कोहर के अटलनगर वार्ड के लिप्टेश्वर नाथ महादेव स्थल से सावन के तीसरे सोमवार को सुबह 11 बजे भव्य कांवड यात्रा निकाली गई। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के साथ वार्ड के पुरूषों व महिलाओं ने हिस्सा लिया। लिप्टेश्वर नाथ महादेव स्थल से निकली कांवड यात्रा बुढ़ी राप्ती नदी के परसोहन घाट पर पहुंची।