लालगंज क्षेत्र में शुक्रवार को शुरू हुई तेज हवाओं संग बारिश धान की फसलों पर आफत बनकर टूट पड़ी। यह बारिश शनिवार दोपहर बाद 3:00 बजे तक चलती रही। क्षेत्र के बसुहरा गांव में बड़े पैमाने पर खेतों में धान की फैसले गिरकर धराशाई हो गई। धान की फैसले गिरने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें व्याप्त हो गई है। इस वर्ष समय से बारिश होने के कारण धान की फसल अच्छी थी।