सोनी काॅलोनी में किराये के मकान में रह रही महिला ने रात के समय सुसाइड कर लिया। महिला ने घर के बाथरूम में दुपट्टे का फंदा बनाकर लटकी मिली है। रात 2:30 बजे के करीब पति ने देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। जिसके बाद उसे उतारकर जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने मौत होने की पुष्टि कर दी। मृतिका महिला का नाम पूजा पत्नी बनवारी लाल शर्मा निवासी खिरिया देवता हैं।