महरौनी। जनपद में वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली महरौनी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना महरौनी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 380/2025 धारा 105/324(4) BNS में वांछित अभियुक्त सचिन सिंह पुत्र रामसेवक जाटव (उम्र लगभग 28 वर्ष), निवासी जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 13 सितंबर 2025 की सुबह 08.30 बजे हुई।