त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव पीड़ित महिलाओं को एंबुलेंस सेवा नहीं मिल रही है। एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल पर जाने से मरीजों और परिजनों को निजी वाहन से अस्पताल आना पड़ रहा है, जिस पर दो हजार तक खर्च हो रहा है।बिहार राज्य 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।