सद्गुरु सदफलदेव जी महाराज के विहंगम योग से जुड़े जिले भर के सैकड़ो अनुयायियों ने मंगलवार को करीब 12:00 बजे मांझी में विश्व शांति और सामाजिक सद्भाव का संकल्प लेते हुए विशाल शोभा यात्रा निकाली। नगर पंचायत के प्रसिद्ध रामघाट से किया शोभा यात्रा आरंभ हुई। जो प्रखंड के विभिन्न मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः मांझी के रामघाट पहुंचकर संपन्न हुई।