अयोध्या। श्री गृहस्थ गणेश पूजा समिति द्वारा शनिवार सुबह 10 बजे भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रिकाबगंज रोड से प्रारंभ होकर चौक घंटाघर पहुंची, जहां महिलाओं ने भजनों पर नृत्य कर भक्तिमय वातावरण बनाया। श्रद्धालुओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों की धुन पर गाते-बजाते आगे बढ़ते रहे।