ऊना जिला में 24 घंटे की मूसलधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। करीब 5.55 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। नेशनल हाईवे समेत 34 संपर्क मार्ग बाधित होने से आवागमन ठप है। भूस्खलन व जलभराव ने स्थिति गंभीर कर दी। डीसी जतिन लाल ने बताया कि विभागीय टीमें नुकसान का आकलन व राहत कार्यों में जुटी हैं। एक पक्का मकान ध्वस्त व कुछ कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।