रविवार को श्रीराम मंदिर संकल्प यात्रा का भव्य आगमन भोजपुर में हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र पटवा ने भी यात्रा में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ प्रभु श्रीराम के भक्ति भाव में सराबोर हुए। इस संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य सम्पूर्ण भारत के सभी राज्यों में 108 श्रीराम मंदिरों के निर्माण का संकल्प लेना है।