बंडा शाहगढ़ रोड पर तिनसी के पास हाइवे पर अज्ञात वाहन ने एक बैल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार शाम करीब 5 बजे तिनसी के पास अज्ञात वाहन ने एक बेल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना जीव दया संगठन के सदस्यों को दी गई। जिसके बाद मौके पर संगठन के सदस्य पहुँचे और बैल का इलाज किया।