सवाई माधोपुर कांग्रेस कार्यालय पर :अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 55 वां जन्मदिन जिला मुख्यालय पर स्थित कांग्रेस कार्यालय सिविल लाइन पर मनाया गया। जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो ने एकत्रित होकर अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया।