सीकर जिले के रींगस कस्बे में उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे एक शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11:00 बजे जब परिजनों ने मृतक के शव को देखा तो वह कुतरा हुआ था जिसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।