जिले के लामता थाना क्षेत्र अंतर्गत ढूटी बांध में रविवार को मछली पकड़ने गए एक मछुवारे की डूबने से मौत हो गई। घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। मृतक की पहचान शिवा ढीमर, निवासी ग्राम ढूटी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक शिवा ढूटी बांध में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ते समय उसका पैर अचानक फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में चला गया।