डौकी के ग्राम बाजिदपुर में मंगलवार शाम पुल से यमुना नदी में कूदे युवक का शव 40 घंटे बाद फतेहाबाद थाना क्षेत्र के पारोली सिकरवार में यमुना नदी में उतराता हुआ मिला। घटना की जानकारी पर युवक के परिजन एवं डोकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के घर में कोहरा मचा हुआ है।