मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदनपुर निवासी माया देवी (14) अपने पिता हरिमोहन के साथ शुक्रवार शाम करीब 4 बजे घर से 2 किलोमीटर दूर दीवर कोतारी स्थित महाबली बाबा देवस्थान में मां दुर्गा के दर्शन को आई थी। यहां नवरात्रि को लेकर विशेष उत्सव चल रहा था। देवस्थान परिसर के बाहर मेला लगा हुआ था। मेले में सांस्कृतिक आयोजन हो रहा था। डीजे पर कई लोग डांस कर रहे थे।