भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने रविवार 1:58 पर जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 2 बखराला में भाजपा बूथ समिति के सदस्यों व स्थानीय प्रबुद्ध जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुना। इस अवसर पर भाजपा नेता चेतन बरागटा,जिलाध्यक्ष अरुण फाल्टा,संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री यहां पर मौजूद रहे।