धानापुर थाना के अमादपुर में एक अजीब घटना सामने आई है। गंगा नदी में मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों के जाल में एक अजगर फंस गया। अमादपुर गांव निवासी आनंद मल्लाह ने सोमवार शाम गंगा में मछली पकड़ने के लिए जाल डाला था। मंगलवार की सुबह जाल निकालने लगा तो जाल नहीं उठ रहा था। अन्य मल्लाहों की मदद से बाहर निकाला तो 10 फीट लंबा अजगर था, देखने हेतु लोगों की भीड़ जुट गई।