Download Now Banner

This browser does not support the video element.

मुख्यमंत्री आवास के पास एक व्यक्ति ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती कराया गया

Sadar, Lucknow | Sep 12, 2025
मुख्यमंत्री आवास से करीब 100 कदम दूर एक युवक ने शुक्रवार सुबह 9:20 बजे जहर खा लिया। पुलिस को देखते हुए वह चिल्लाया कि उसने जहर खा लिया है। पुलिसकर्मी युवक को लड़खड़ाता देखकर घबरा गए। तुरंत सिविल हॉस्पिटल ले गए। वहां उसे एडमिट कराया गया। डॉक्टरों ने उसका ट्रीटमेंट शुरू किया। युवक की पहचान बुलंदशहर के तातारपुर के अजय के रूप में हुई है।
Read More News
T & CPrivacy PolicyContact Us