झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से गुरुवार को दो बजे स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत एचपीवी मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस विशेष कैंप का उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित करना था। अस्पताल प्रबंधक नवनीत कुमार ने जानकारी दी कि यह अभियान पूरे बिहार भर में संचालित किया गया है। इसी कड़ी में झाझा प्रखंड क्षेत्र