आगरा में यमुना का जलस्तर बढ़ने से ताजगंज क्षेत्र के गढ़ी बंगस में लोगों के घर पानी में डूब गए हैं। खेतों के रास्ते पानी घरों तक पहुंच गया, जिससे लोग फंस गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद प्रशासनिक टीम मौके पर नहीं पहुंची है। हालात गंभीर होते जा रहे हैं।