शनिवार की दोपहर 1 बजे पर्यटन थाना वाणावर के मखपा गांव स्थित खलिहान में अचानक आग लग जाने से धान की फसल जलकर राख हो गया।वही आग की लपटें तेज रहने से एक किशोर घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार मखपा गांव में नंदकिशोर यादव का धान की फसल पीटा रहा था, वही बगल में अरविंद कुमार का खलिहान था ।जिसमे अचानक आग लग गया,वही घटना में एक किशोर घायल हो गया है।