Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Jun 27, 2025
बिष्टुपुर राम मंदिर से शुक्रवार को 4:00 बाजे धूम धाम से जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। यह जगन्नाथ रथ यात्रा साकची तक पहुंची। रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु जय जगन्नाथ के नारे लगा रहे थे। यह रथ यात्रा कई साल से हर साल निकाली जाती है। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए। परसूडीह और जुगसलाई से भी जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई।