राजधानी शिमला को जलापूर्ति करने वाली गिरी पेयजल परियोजना वीरवार को 5वें दिन भी ठप्प रही। गाद का स्तर बहुत अधिक होने से यहां से जल प्रबंधन कंपनी ने पानी लिफ्ट नहीं किया है। इसके चलते शहर में पेयजल संकट जारी है। लोगों को भरी बरसात में पीने को पानी नहीं मिल रहा है। वहीं जल प्रबंधन निगम ने जल्द ही स्थिति सामान्य होने की बात कही है।