अयोध्या रामनगरी में दशहरे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 2 अक्टूबर को रामलीला स्थल पर भव्य रावण दहन का आयोजन होना है। इस बीच रीडगंज निवासी मुस्लिम कारीगर अजमतउल्लाह सुर्खियों में हैं, जो पिछले 40 वर्षों से रावण के पुतले बना रहे हैं।अजमतउल्लाह की कला इतनी लोकप्रिय है कि न केवल अयोध्या जनपद बल्कि आसपास के जिलों से भी उन्हें आर्डर मिलते हैं