पैग़म्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वस्सलम के यौमे विलादत के अवसर पर शुक्रवार की सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक नगर क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी का भव्य आयोजन किया गया। इस जुलूस में नगर व आसपास के गांवों से हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए। पूरा नगर धार्मिक उत्साह और भाईचारे की मिसाल पेश करता नज़र आया।