बगडोना में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बीमारी से परेशान एक युवक ने फिनायल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बगडोना में बीमारी से परेशान दिनेश भारती ने फिनायल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।