MLA चुन्ना सिंह ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे दुमदुमी पंचायत में आयोजित 76वें वन महोत्सव का उद्घाटन किया। वहीं वृक्षारोपण करके लोगों को पेड़ लगाने की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से पर्यावरण असंतुलित होने व दुष्परिणाम भुगतने की बात कहते पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर DFO ए भूषण, मुखिया एस अंसारी, एम सिंह समेत कई वनकर्मी व ग्रामीण थे।