कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को शाम 6 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की गतिविधियों एवं कार्यों के प्रगति की ब्लॉकवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।