सदर क्षेत्र में स्कूटी को छोटा हाथी ने टक्कर मार दी, जिससे सड़क हादसे में स्कूटी सवार बस कंडक्टर की दर्दनाक मौत हो गई।टक्कर मारने के बाद कंडक्टर की बॉडी छोटा हाथी में फंसकर घसीटती चली गई।इस दौरान बॉडी से गर्दन कटकर अलग हो गई और सड़क पर दूर जा गिरी वहीं धड़ छोटा हाथी में फंसकर घसीटता चला गया।किसी तरह लाश वाहन से निकाली गई वहीं वाहन चालक तुरंत फरार हो गया।